श्रीलंका की शानदार जीत के बाद जयवर्धने ने क्यों शेयर की मलिंगा की तोंद वाली तस्वीर
नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2019 के 27वें मैच में मेजबान इंग्लैंड को 20 रनों से पस्त कर अंक तालिका में बड़ा फेरबदल कर डाला। जिस हालात से अपने पहले मुकाबलों में श्रीलंकाई टीम गुजरी, उसे देख लग रहा था कि इनकी एंट्री सेमीफाइनल में नहीं होगी। लेकिन इंग्लैंड को हराते ही श्रीलंका ने 6 मैचों में 6 अंकों के साथ अंक-तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया। मैच के हीरो रहे तेज गेंदबाज लसिथ मलिगां जिनको जीत की बधाई देने के लिए महेला जयावर्धने ने उनकी तोंद वाली तस्वीर शेयर करते हुए दी।
पेट निकला है बाहर
श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज रहे जयावर्धने ने अपने इंस्टाग्राम पर मलिंगा की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह बिना शर्ट पहने दिख रहे हैं और उनका पेट भी काफी बाहर निकला हुआ दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जयावर्धने ने लिखा- सोचा था कि आप सभी प्रशंसकों के लिए पिछले सप्ताह सबसे अधिक चर्चा की गई तस्वीर साझा करूंगा।

क्यों वायरल की गई तस्वीर
क्रिकेट में फिटनेस को ज्यादा महत्तव दिया जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम में अगर कोई खिलाड़ी फिट नहीं है तो उसे बाहर कर दिया जाता है, लेकिन शायद जयावर्धने ने मलिंगा के मोटापे की तस्वीर शेयर कर यह कहने का प्रयास किया कि जरूरी नहीं अच्छी बाॅडी बनाई जाए, आपकी ताकत और अनुभव भी आपको ले जा सकता है। मलिंगा 35 साल के हो चुके हैं। यह उनका आखिरी विश्व कप है।

टीम को दिलाई जीत
श्रीलंका को जीत दिलाने में मलिंगा की ही अहम भूमिका रही जिन्होंने 10 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट झटके। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एंजेलो मैथ्यूज की नाबाद 85 रनों की पारी की मदद से 232 रन बनाए। लग रहा था कि इंग्लैंड आसानी से जीत जाएगा लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कमबैकर करते हुए इंग्लैंड को 47 ओवर में 212 रनों पर ही ढेर कर मैच अपने नाम कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
