टिकट, टीम और जगह, टी-20 विश्वकप 2016 से जुड़ी हर जानकारी
नई दिल्ली। टी-20 विश्व कप का आज से शुभारंभ हो रहा है। नागपुर में विश्वकप का पहला मैच आज खेला जाएगा। इस बार भारत को इस खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। जिस तरह से लगातार तीन टी-20 सीरीज जीतकर टीम इंडिया पूरी तरह से फार्म हैं वह किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
कब शुरु और खत्म होगा
टी-20 विश्वकप 8 मार्च से शुरु होगा जबकि 3 अप्रैल को फाइनल मैच के साथ खत्म होगा।
कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं
इस बार कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 10 पूर्णकालिक सदस्य हैं जबकि 6 सहयोगी टीमें है।
ग्रुप और स्टेज
सुपर 10 में जाने के लिए पहला राउंड होगा।
ग्रुप- ए
ग्रुप ए में बांग्लादेश, नीदरलैंड, आयरलैंड, ओमान
ग्रुप बी
जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड, हॉगकॉग, अफगानिस्तान
ग्रुप-1
श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, और ग्रुप बी का विजेता
ग्रुप-2
भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ग्रुप ए की विजेता टीम
शुरुआती मैच में कौन खेलेगा
जिम्बाब्वे और हॉगकॉग सीरीज की शुरुआत करेंगे। मैच आज नागपुर में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान आज शाम को नागपुर में ही दूसरा मैच शाम को 7.30 बजे खेलेंगी।
क्या फॉर्मेट है
- इस विश्वकप को तीन फेज में बांटा गया है
- क्वालिफाइयर, सुपर 10, नॉकआउट-सेमीफाइनल और फाइनल
- टॉप 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, ग्रुप विजेता को टॉप टेन यानि सुपर 10 में जोड़ा जाएगा।
किस चैलन में पर दिखेगा मैच
सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स पर दिखाये जायेंगे।
कहां से खरीदें टिकट
- टिकटों को ऑनलाइन आईसीसी की वेबसाइट पर खरीदा जा सकता है। www.icc-cricket.com
- टिकट मैच स्थल पर भी खऱीदें जा सकते हैं। लेकिन भारत के मैचों, सेमीफाइनल और फाइनल का टिकट मैदान से नहीं खरीदे जा सकते हैं।
- भारत के मैच, सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए लॉटरी सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा।
- टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 24 फरवरी, 2016 से शुरु होगी।
एक बार में कितने टिकट खरीदे जा सकते हैं
- भारत के मैच के टिकट के लिए प्रति व्यक्ति दो ही टिकट खरीदे जा सकते हैं। फाइनल और सेमीफाइनल में भी एक व्यक्ति दो टिकट ही खरीद सकता है।
- भारत के अलावा मैचों के टिकट खरीदने के लिए भी एक व्यक्ति को सिर्फ 6 टिकट दिये जा सकते हैं।
क्या है टिकटों की कीमत
- हर मैच का टिकट अलग कीमत का है। नागपुर, धर्मशाला, नई दिल्ली, कोलकाता और मोहाली में टिकटों का न्यूनतम मूल्य 100 रुपए है। जबकि बेंगलुरु में यह 250 रुपए और मुंबई में 500 रुपए है।
- चेन्नई में महिलाओं के मैच के लिए टिकट की कीमत सिर्फ 50 रुपए है।
- सबसे महंगे टिकट मुंबई के हैं जहां 35000 रुपए के टिकट भी हैं।
हर जगह के टिकट की कीमत
- नागपुर- 100 रुपए शुरुआती कीमत, अधिकतम 12500 रुपए
- धर्मशाला- 100- 15000
- बेंगलुरु- 250- 8000
- मुंबई- 500-35000
- नई दिल्ली- 100- 10000
- कोलकाता- 100-15000
- चेन्नई- 50-1000
- मोहाली- 100-18750
कौन है गत विजेता
2014 टी-20 विश्व कप श्रीलंका ने जीता था। श्रीलंका ने भारत को फाइनल मैच में हराया था।
इस बार विश्वकप में कितने मैच खेले जायेंगे
इस बार कुल 58 मैच खेले जायेंगे, 35 मैच पुरुषों के जबकि 23 महिलाओं के मैच खेले जायेंगे। महिला और पुरुष दोनों के मैच एक हि दिन शुरु होंगे।
कहां खेला जाएगा फाइनल और अन्य मैच
विश्वकप के मैच बेंगलुरू, चेन्नई, धर्मशाला, कोलकाता, मोहाली, मुंबई, नागपुर और नई दिल्ली में खेले जायेंगे। कोलकाता में विश्वकप का फाइनल मैच 3 अप्रैल को खेला जाएगा।
मैच का समय क्या है
कप के पहले मैच दोपहर 3 बजे खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 7.30 बजे खेला जाएगा। हालांकि सेमीफाइनल और फाइनल मैच शाम को 7 बजे खेला जाएगा।
कौन सी टीमें पहली बार खेल रही हैं
ओमान पहली बार विश्वकप में खेल रही है।
कौन हैं पिछले 5 विजेता
- 2007- भारत
- 2009- पाकिस्तान
- 2010- इंग्लैंड
- 2012- वेस्ट इंडीज
- 2014- श्रीलंका
क्या कोई रिजर्व डे है
- सिर्फ फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है।
- अगर रिजर्व डे पर भी नहीं हो पाया फाइनल
- ऐसी स्थिति में अगर निर्धारित दिवस और रिजर्व डे पर भी नहीं खेला जा सका तो साझा रूप से ट्राफी दोनों टीम के बीच बांटी जाएगी।
अगर मैच टाई हुआ
ऐसी स्थिति में सुपर ओवर के द्वारा मैच का फैसला किया जाएगा
प्वाइंट सिस्टम क्या है
जीत के लिए 2 प्वाइंट, टाई और रिजल्ट नहीं आने पर 1 प्वाइंट जबकि हारने पर 0
सभी मैचों के लिए निर्धारित समय
दोपहर के मैच
- पहला सेशन- 3 बजे से 4.25 बजे तक
- इंटरवल- 4.25 से 4.45 बजे
- दूसरा सेशन- 4.45 से 6.10 बजे तक
शाम के मैच
- पहला सेशन- 7.30 बजे से 8.55 बजे तक
- इंटरवल- 8.55 से 9.15 तक
- दूसरा सेशन- 9.15 से 10.40 तक
सेमीफाइनल और फाइनल मैचों का सेशन
- पहला सेशन- 7 बजे से 8.25 बजे तक
- इंटरवल- 8.25 से 8.45 बजे तक
- दूसरा सेशन- 8.45 से 10.10 बजे तक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications