नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया में चौथा वनडे हारने के बाद कप्तान धोनी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए साफ कहा कि हार का टर्निंग प्वाइंट मेरा विकेट था, मुझे थोड़ी देर और क्रीज पर रहना चाहिए था लेकिन ऐसा हुआ नहीं और हम हार गये।
जिसके बाद एक बार फिर से धोनी की कप्तानी और खेल को लेकर आलोचनाएं होने लगी है। सीनियर खिलाड़ी भी अब खुलकर टीम की आलोचना कर रहे हैं। वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने तो भारत की चौथी हार के बाद कहा कि अब टीम से कुछ लोगों को बाहर निकालना पड़ेगा, अब उन्होंने तो किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका इशारा टीम के उन लोगों की ओर था जिनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं।
हो सकता है कि वो कप्तान धोनी ही हों क्योंकि बल्ला उनका भी नाकाम है। मलूम हो कि पांच वनडे की आस्ट्रेलिया सीरीज में भारत अभी तक एक भी मैच जीत नहीं पाया है। हालांकि उसके चारों मैच में स्टार खिलाड़ियों ने शतक लगाया, रिकार्ड बनाया और तीन सौ से ज्यादा स्कोर किया बावजूद इसके कंगारूओं की धरती पर भारतीय शेर अभी तक बुरी तरह फेल ही हुए हैं।