फैंस से बचने के लिए धोनी ने अपनाया ये तरीका, पत्नी ने साझा किया वीडियो
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शानदार खेल और कप्तानी के लिए जाने जाते हैं, उनकी लोकप्रियता तमाम दिग्गज क्रिकेटरों से कहीं अधिक है। लेकिन कभी-कभी यह लोकप्रियता मुश्किल का भी सबब बन जाती है। लोकप्रिय होने के बाद सबसे बड़ी मुश्किल होती है आम लोगों के साथ सफर करना, क्योंकि हर जगह फैंस आपको पहचान लेते हैं। लेकिन कप्तान धोनी ने इससे बचने के लिए विमान में अलग तरीका इजाद किया। इस तरीके को खुद महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर साझा की है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी के कुछ वीडियो साझा किए हैं जिसमे उन्होंनेे धोनी के इस तरीके को दिखाया है।
साक्षी ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है उसमे धोनी विमान में अपना चेहरा ढके हुए देखे जा सकते हैं। फैंस से बचने के लिए उन्होंने अपना चेहरा ढक लिया है, बहुत से लोग जो वहां से गुजर रहे हैं वह धोनी को देखते भी हैं। एक अन्य वीडियो भी साक्षी ने डाला है जिसमें धोनी चुपचाप खड़े हैं और साक्षी उनके साथ मजाक कर रही हैं, लेकिन धोनी कुछ प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं और शांत खड़े रहते हैं। इससे पहले भी साक्षी ने धोनी का एक वीडियो साझा किया था जिसमे धोनी डांस करते हुए देखे ज सकते हैं। गौरतलब है टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रंखला खेलेगी, धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जिसके चलते उन्हें परिवार के साथ समय बितान का समय मिला है।
गौरतलब है कि जिस तरह से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में धोनी के प्रदर्शन के बाद तमाम दिग्गज खिलाड़ियों ने धोनी पर सवाल खड़ा किया था। वीवीएस लक्ष्मण, आकाश चोपड़ा और अजीतक आगरकर ने धोनी के प्रदर्शन पर सवाल खड़ा करते हुए उनकी आलोचना की थी। हालांकि धोनी ने इस आलोचना पर जवाब देते हुए कहा कि सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है। धोनी ने कहा था कि लोगों के विचार का सम्मान किया जाना चाहिए। मेरे लिए टीम इंडिया का हिस्सा होना बड़ी बात है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
