लखनऊ। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बूम बूम मैन शाहिद अफरीदी एक ही टीम से खेलेंगे। विश्व एकादश के खिलाफ टीम में वीरेंद्र सेहवाग, एमएस धोनी, शाहिद अफरीदी एक ही टीम में खेलेंगे।
17 सितंबर को लंदन के ओवल में खेले जाने वाले 20-20 मैच में पूर्व खिलाड़ियों और मौजूदा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह मैच हेल्प फॉर हीरोज एकादश और विश्व एकादश के बीच खेला जाएगा।
द हीरोज टीम की अगुवाई न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी एंड्रयू स्ट्रॉस करेंगे। जबकि विश्व एकादश टीम की अगुवाई ब्रैंडम मैक्कुलम करेंगे। विश्व एकादश के मैनेजर सुनील गावस्कर और हीरोज एकादश के मैनेजर इयान बॉथम होंगे।
वहीं विश्व एकादश के खिलाफ हीरोज एकादश में शामिल होने के बाद धोनी ने कहा कि मुझे इंग्लैंड में खेलना हमेशा से ही अच्छा लगता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि हीरोज एकादश को अपना समर्थन करें।
सचिन को भगवान कहकर धोनी ने सारे आरोपों को झूठा कर दिया?
हीरोज एकादश- एंड्रयू स्ट्रॉस, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सेहवाग, शाहिद अफरीदी, हर्शेल गिब्स, डेमियन मार्टिन, ग्रीम स्वान, सिमन जॉस, मैथ्यू होंगार्ड, डरेन गाग,
विश्व एकादश- ब्रैंडम मैक्कुलम, ब्रायन लारा, मैथ्यू हेडेन, महेला जयवर्धने, ग्रीम स्मिथ, स्कॉट स्टायरिस, डेनियल विटोरी, शपूर जॉर्डन, अब्दुल रज्जाक, टिम साउदी