मुंबई। फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' हिट क्या हुई फिल्मी दुनिया में रीयल हीरो पर फिल्म बनाने की बाढ़ सी आ गई है, हालांकि अभी तक कोई भी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सफलता हासिल नहीं कर पायी है। इसी क्रम में आपको बहुत जल्द पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन पर बनी फिल्म 'अजहर' देखने को मिलेगी तो वहीं आपके प्रिय कैप्टन मिस्टर महेन्द्र सिंह धोनी की कहानी भी पर्दे पर नजर आयेगी।
खबर है कि धोनी की जीवनी पर बन रही फिल्म के लिए कैप्टन कूल ने डायरेक्टर नीरज पांडे से 80 करोड़ मांगे हैं, जो कि काफी बड़ी रकम है, हालांकि नीरज पांडे ने उन्हें अभी केवल 20 करोड़ दिये हैं और उनसे कहा है कि उन्हें फिल्म के मुनाफे से शेयर दिये जायेंगे लेकिन शायद धोनी अभी इस बात के लिए राजी नहीं हुए हैं। फिलहाल अभी बातचीत जारी है।
Pics: आईपीएल 8 के फाइनल में दिखी साक्षी की दीवानगी, गर्दन पर दिखा 'माही' टैटू
आपको बता दें कि धोनी की जीवनी में धोनी का रोल सुशांत सिंह राजपूत कर रहे हैं। फिल्म में नायिका कौन होगी इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है इस फिल्म में धोनी के जीवन से जुड़े हर वो अनकहे पहलू होंगे जिनके बारे में आज तक सिवाय धोनी के और किसी को पता नहीं है।