For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आखिर तीसरे टेस्ट से पहले रांची के मैदान में क्यों पहुंचे धोनी?

धोनी पिच का मुआयना करने रांची के मैदान पर गए थे, उन्हें वहां पिच क्यूरेटर से बात करते हुए भी देखा गया।

रांची। भले ही महेंद्र सिंह धोनी अब टीम इंडिया के किसी भी फार्मेट के कप्तान नहीं है लेकिन उनका क्रिकेट से और टीम से अभी भी वैसे ही रिलेशन हैं जैसे कि पहले हुआ करते थे, इस बात की पुष्टि तब हुई जब वो रांची के मैदान पर पिच का जायजा लेने पहुंचे। धोनी ने पूरी की परवेज रसूल की ख्वाहिश, दिया अपना अमूल्य वक्त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज

गौरतलब है कि इस वक्त भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है जिसमें दोनों ही देश 1-1 की बराबरी पर हैं। पहले टेस्ट में जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 333 रन से मात दी, तो दूसरे टेस्ट में बाजी 75 रन से भारत ने बाजी मारी। सीरीज का तीसरा मैच 16 मार्च से रांची में खेला जाएगा जो कि सीरीज के लिहाज से काफी अहम है।

धोनी ने रांची कि पिच का मुआयना किया

और इसलिए ही शायद धोनी पिच का मुआयना करने रांची के मैदान पर गए थे, उन्हें वहां पिच क्यूरेटर से बात करते हुए भी देखा गया, हालांकि पिच क्यूरेटर समेत क्रिकेट संघ का कहना है कि यह एक रूटीन दौरा था और इसका तीसरे टेस्ट से कोई संबंध नहीं है लेकिन मीडिया में इस बात की चर्चा है कि धोनी भी इस टेस्ट मैच को लेकर काफी उत्सुक हैं और हर भारतीय की तरह वो भी चाहते हैं कि रांची में भारत जीते।

रांची में 16 मार्च को पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा

क्योंकि रांची में 16 मार्च को पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, इस दिन रांची भारत का 26वां टेस्ट वेन्यू बन जाएगा। ऐसे में हो सकता है कि धोनी की मंशा और कोशिश यही हो कि यहां भारत जीते और वो रांची के इतिहास में दर्ज हो क्योंकि हर पहली चीज की अपनी वैल्यू होती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+