ब्रिस्बेन। ऑस्टेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत चार विकेट से हारकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 पीछे हो गया है। लेकिन इस हार के साथ ही धोनी के ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है जो वो कभी नहीं करना चाहते होंगे। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शून्य पर आउट होकर धोनी ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
दरअसल भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया में ऐसे तीसरे कप्तान बन गये हैं जो कप्तान होते हुए शून्य रन बनाकर आउट हुए हैं। पहले स्थान न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफेन प्लेमिंग हैं जो 13 बार जीरो रन बनाकर आउट हुए हैं। जबकि दक्षिण अफ्रिका के कप्तान ग्रीम स्मिथ 10 बार शून्य पर आउट होकर दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
ये हैं वो खिलाड़ी जो कप्तान जिन्होंने शून्य पर आउट होकर बनाया कीर्तिमान
स्टीफेन फ्लेमिगं-13 बार शून्य पर आउट हुए
ग्रीम स्मिथ-10 बार शून्य पर आउट हुए
महेंद्र सिंह धोनी, माईकल अथर्टन और हैंसी क्रोनिये- 8 बार शून्य पर आउट हुए।
7 बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तान
एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, सनथ जयसूर्या, महेला जयवर्धने, माक पटौदी, रिकी पोंटिंग, गैरी सोबर्स, कोर्टनी वॉल्श
6 बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तान
कपिल देव, अर्जुन रणतुंगा, डारेन सैमी, एंड्रयू स्ट्रॉस, स्टीव वॉ, फ्रैंक वॉरेल