For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बतौर विकेट कीपर 10000 रन बनाने वाले धोनी दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में धोनी अब दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 10000 रन का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ही इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं। धोनी ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। जब इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धोनी ने 33 रन का आंकड़ा पार किया तो वह इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने में सफल हुए।

कुमार संगाकारा ने ओडीआई से 2015 में सन्यास ले लिया था, उन्होंने अपने कार्यकाल में कुल 13341 रन बनाए हैं। जुलाई 2017 में धोनी ने एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ओडीआई में 9410 रनों के लक्ष्य को पार किया था। उन्होंने गिली का रिकॉर्ड एंटिगुआ में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में तोड़ा था। इससे पहले धोनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया था और ओडीआई क्रिकेट में 300 कैच लेने का कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने जब जॉस बटलर का कैच लिया था तो यह रिकॉर्ड उनके नाम हुआ था।

धोनी चौथे ऐसे विकेट कीपर हैं जिन्होंने ओडीआई में 300 कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट ने कुल 417 कैच, मार्क बाउचर 402 कैच, कुमार संगाकारा ने 383 कैच लिए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि धोनी ने अपने सभी 320 ओडीआई मैच बतौर विकेट कीपर ही खेले हैं। इस मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाफ कुल 25 ओडीआई मैचों में धोनी ने 882 रन बनाए हैं। इससे पहले धोनी चौथे ऐसे विकेट कीपर बन गए थे जिन्होंने ओडीआई में 400 विकेट लेने में अपनी भूमिका निभाई है, उनके अलावा संगाकारा के नाम 404 मैचों में 492, गिलक्रिस्ट के नाम 287 मैचों में 472 और मार्क बाउटर ने 295 मैचों में 424 विकेट लेने में अपनी भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा धोनी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह चौथे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने ओडीआई में 100000 रन का आंकड़ा पार किया है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 12वें बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने इस आंकड़े को पार किया है। इस क्लब में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज भी हैं। सचिन ने कुल 463 ओडीआई में 18426 रन बनाए हैं।

Story first published: Sunday, July 15, 2018, 8:06 [IST]
Other articles published on Jul 15, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+