चैपल का विवादित बयान..धोनी को टीम के लिए बताया घातक, कोहली की वकालत
नई दिल्ली। एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने एक विवादित बयान दिया है भारतीय क्रिकेटरों के बारे में लेकिन इस बार निशाना सौरव गांगुली नहीं बल्कि मौजूदा टीम इंडिया के वनडे के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी हैं।
चैपल ने अंग्रेजी वेबसाइट के एक कॉलम में लिखा है कि भारतीय टीम के कैप्टन धोनी को अब लिमिटेड ओवर क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए, वो बहुत ज्यादा क्रिकेट खेल चुके हैं और अब उनके होने से टीम को नुकसान ही हो रहा है। टीम इंडिया में काफी प्रतिभावान लोग मौजूद हैं लेकिन धोनी के कारण उन्हें मौका नहीं मिल रहा है।
भारत को नये और आक्रामक विचारों की जरूरत है इस कारण विराट कोहली को अब टेस्ट की तरह वनडे का कैप्टन बना देना चाहिए। चैपल ने कहा कि मेरी बातों का यह मतलब नहीं निकालना चाहिए कि मैं धोनी की काबलियत पर शक कर रहा हूं लेकिन हर इंसान का वक्त होता है और वो वक्त धोनी का ओवर हो चुका है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
