नई दिल्ली। कप्तान धोनी एक सौम्य अंदाज के मालिक हैं, बहुत ज्यादा कूदना-डांस करना..यह सब शायद उन्हें आता ही नहीं इसलिए जब एक फेमस मोटरसाइकिल ब्रैंड के लेटेस्ट ऐड में उन्होंने डासिंग स्टार प्रभु देवा के साथ धोती डांस किया तो हर कोई बस दांतों तले उंगली ही दबा गया है।
यू-ट्यूब पर जैसे ही यह एड अपडोल हुआ, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। धोनी के चाहने वालों ने इस वीडियो पर काफी अच्छे कमेंट दिये हैं। लोगों ने लिखा है कि कसम से माही..आपको यूं देखकर दिल गार्डन-गार्डन हो गया।
आप भी देखिये ये मस्त वीडियो..