For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एडिलेड ODI: धोनी ने किया कमाल, पलक झपकते ही बिजली की रफ्तार से की स्टंपिंग, देखें Video

नई दिल्ली। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वह एक साथ कई मामलों में सर्वश्रेष्ठ क्यों हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के सामने 299 रन की चुनौती रखी थी।

इस मैच में विराट कोहली ने 104 रन की पारी खेली और उसके बाद धोनी ने अर्धशतकीय पारी के साथ भारत को सिक्स मारकर जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 28वें ओवर में धोनी ने करिश्माई स्टंपिंग कर भारत को सफलता दिलाई।

पीटर हैंड्सकोंब उस समय 20 रन बनाकर खेल रहे थे। जडेजा ने ओवर की दूसरी गेंद फुल लेंथ की डाली, हैंड्सकोंब ने इस पर स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह लेंथ से बीट हो गए। स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में हैंड्सकोंब का पैर क्रीज के जरा बाहर निकल गया। धोनी ने गेंद पकड़ते ही गिल्लियां बिखेर दीं।



अलग-अलग देश के खिलाफ वनडे में धोनी की स्टंपिंग:

वनडे क्रिकेट में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने के मामले में धोनी ने अपने इंग्लैंड टीम के खिलाफ रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दोनों टीमों के खिलाफ धोनी ने 16 16 स्टंपिंग की है, जबकि इसमें श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने सबसे ज्यादा 24 स्टंपिंग की, जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ 14 स्टंपिंग की।

24 v श्रीलंका
16 v ऑस्ट्रेलिया*
16 v इंग्लैंड
14 v वेस्टइंडीज

Story first published: Tuesday, January 15, 2019, 18:39 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+