Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फुटबॉल में भी धोनी का जलवा, बैकहम स्टाइल में मारा गोल, लूट ली महफिल, बने 'मैन ऑफ द मैच'

मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी... हमेशा लोगों को अपने खेल से चौंका देते हैं। अब चाहे वो क्रिकेट का मैदान हो या फिर फुटबॉल की फील्ड, धोनी का कमाल हर जगह दिखाई देता है। उनके आलोचक भले ही कितनी बातें कहें लेकिन धोनी के अंदर अभी भी काफी एनर्जी दिखाई देती है, जिसका साक्षात प्रमाण दिखा रविवार को, जब उन्‍होंने चैरिटी फुटबाल मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली ऑल हार्ट टीम को अभिषेक बच्चन की आल स्टार्स टीम पर 7-3 से जीत दिलाई। मैच में धोनी 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए, उन्होंने मैच में दो गोल दागे और टीम की जीत में अहम रोल निभाया।

खचाखच दर्शकों से भरा मैदान उस वक्त माही-माही चिल्ला उठा, जिस वक्त धोनी ने डेविड बैकहम की शैली में फ्री किक पर गोल किया, इसका फिल्मस्टार के गोलकीपर मार्क रोबिनसन के पास कोई जवाब नहीं था, धोनी को देखकर लगा ही नहीं कि वो लंबे अरसे के बाद फुटबॉल खेल रहे हैं। आपको बता दें कि हेलिकॉफ्टर शॉट्स से लोगों का दिल जीतने वाले धोनी क्रिकेट से पहले फुटबॉल खेला करते थे।

'ऑल हर्ट एफसी' बनाम'ऑल स्टार्स एफसी'

मालूम हो कि रविवार को हुए चैरिटी फुटबॉल मैच में भारतीय क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्टर्स के बीच मुकाबला हुआ। ये मैच भारतीय क्रिकेटर्स की टीम 'ऑल हर्ट एफसी' और बॉलीवुड स्टार्स की टीम 'ऑल स्टार्स एफसी' के बीच खेला गया, जिसमे क्रिकेटर्स की टीम का नेतृत्व विराट कोहली ने किया, वहीं रणबीर कपूर के हाथों में बॉलीवुड स्टार्स टीम की कमान थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+