नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत का तिरंगा बुलंद करने वाली शटलर क्वीन पीवी सिंधु ने एक नया कारनामा किया है। हिंदुस्तान की इस सिल्वर गर्ल ने कमाई के मामले में भी कामयाबी के झंड़े गाड़ दिए हैं।
कमाई के मामले में धोनी से आगे निकलीं पीवी सिंधु
एड से कमाई के मामले ने इस कन्या ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले वर्ष रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली सिंधु अब भारतीय खिलाड़ियों में एड से पैसे कमाने के मामले में केवल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से ही पीछे हैं। उनकी वैल्यू धोनी के अलावा सायना नेहवाल और सानिया मिर्जा जैसी खिलाड़ियों से अधिक हो गई है।
सिंधु ब्रैंड्स के साथ लंबे वक्त तक जुड़ी रहें
सिंधु का प्रतिनिधित्व करने वाली स्पोर्ट्स मैनेजमेंट फर्म बेसलाइन वेंचर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर ने इस बात पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारी कोशिश है कि सिंधु ब्रैंड्स के साथ लंबे वक्त तक जुड़ी रहें। लोग सिंधु से प्यार करते हैं और उनकी ये कामयाबी इस बात का ताजा प्रमाण है। मालूम हो कि अभी सिंधु की एंडोर्समेंट फीस 1-1.25 करोड़ रुपये प्रतिदिन जबकि कोहली ब्रैंड्स से एक दिन के लिए 2 करोड़ रुपये वसूलते हैं।
देखें वीडियो...