सिडनी। विश्वकप के सेमीफाइनल मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने छींटाकशी का कौर शुरु कर दिया है। 26 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने भारत पर हार की फब्तियां कसते हुए पिछले मैचों में भारत की हुई हार को याद दिलाया है।
मैक्सवेल ने कहा है कि भारतीय टीम को यह याद रखना चाहिए कि इन गर्मियों में वह उनकी टीम के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है। उन्होंने कहा कि हम इस जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेंगे और उम्मीद है भारत अपनी लगातार हुई हार को नहीं भूला होगा।
मैक्सवेल ने कहा कि मुझे लगता है कि इन गर्मियों में हमने उन्हें काफी अच्छी तरह निशाना बनाया। पूरी गर्मियों में भारत हमसे एक भी मैच नहीं जीत पाया है। हालांकि उन्होंने विश्वकप में भारत के लगातार अच्छे प्रदर्शन की तारीफ भी की है।