नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से कप्तान धोनी की तारीफ की है, कोहली ने कहा धोनी इस ग्रेट कैप्टन, मैंने उनकी कप्तानी में बहुत कुछ सीखा है। कोहली ने कहा कि धोनी अपने पीछे एक पूरी विरासत को छोड़ गये हैं, वो एक विरासत है, धोनी ने अपनी कप्तानी में बहुत नये चेहरों और नये टैलेंटों को मौका दिया है।
कोहली ने यह बातें वेबसाइट 'दक्रिकेटमंथली डॉट कॉम' से इंटरव्यू के दौरान कही है। धोनी की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि वो युवाओं में विश्वास करते थे। वह युवा खिलाड़ियों को अवसर देने के काम करते हैं जो कि एक बड़ी बात है।
विराट ने कहा कि वो इतनी कम उम्र में टेस्ट टीम के कप्तान बनकर बहुत ज्यादा खुश हैं, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वो उस टीम के कैप्टन बनेंगे जिसमें खेलने के लिए वो दिन-रात मेहनत करते हैं।