औसत के मामले में महेंद्र सिंह धोनी तीसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
धोनी ने अब तक 235 वनडे मैचों में 53.03 के औसत से 7690 रन बनाये हैं, उन्हें विश्व में सर्वश्रेष्ठ फिनिशर के तौर पर देखा जाता है। धोनी का वनडे में सफल होना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें तकनीकी रूप से सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नहीं कहा जा सकता है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप 2007, विश्वकप 2011 और चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत दर्ज की है, इसके अलावा टीम को टेस्ट में नंबर एक का दर्जा भी उन्हीं की कप्तानी में ही नसीब हुआ।
हालांकि टेस्ट में खराब फॉर्म के कारण उन्हें कप्तानी से हटाये जाने की भी चर्चा रही लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने और टीम के 4-0 से सीरीज जीतने के बाद उन्होने अपने आलोचकों को शांत कर दिया।
धोनी ने 79 टेस्ट मैचों में 6 शतक और 28 अर्द्धशतकों की मदद से 4,255 रन बनाये हैं। टेस्ट में उनकी औसत 39.39 है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
