
धोनी ने टीम इंडिया को डिनर पर बुलाया
धोनी ने टीम इंडिया के अपने साथियों को अपने नए घर में शुक्रवार रात डिनर पर बुलाया। रातू के सिमलिया में धोनी के नए घर की टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने तारीफ की। सात एकड़ के क्षेत्र में फैले फॉर्म हाउस में धोनी ने अपने साथियों के लिए खुले में एक शानदार शामियाने में डिनर की व्यवस्था की थी। जब तक टीम इंडिया धोनी के घर पर रही तब तक पुलिस ने आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी थी।

धोनी के दोस्त भी थे मौजूद
इस पार्टी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के अलावा धोनी के करीबी दोस्तों ने भी शिरकत की थी। शुक्रवार को रात 9 बजे टीम इंडिया धोनी के फॉर्म हाउस पर पहुंची थी। टीम इंडिया के अलावा धोनी के करीबी दोस्त मिहिर दिवाकर और अरुन पांडे भी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी का ये फार्म हाउस सात एकड़ में फैला हुआ है। इसका नाम कैलाशपति है। यह अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है लेकिन धोनी यहां शिफ्ट हो चुके हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम भी बन चुकी है धोनी की मेहमान
आपको बता दें कि वनडे सीरीज में 4-1 से जीतने के बाद धोनी ने निमंत्रण पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ, मोइसेस हेनरिक्स और टिम पेन पहुंचे थे। यहां माही के परिवार ने अपने मेहमानों की खूब खातिरदारी की और उन्हें ऐसा डिनर कराया, जिसका स्वाद वो लंबे वक्त तक नहीं भूल सकते।


Click it and Unblock the Notifications
