नई दिल्ली। जब से टीम इंडिया के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी ने टेस्ट मैचों से संन्यास लेने का ऐलान किया है तब से ही वो मीडिया और लोगों के बीच में सुर्खियां बने हुए हैं। जहां दिग्गजों ने उनके फैसले का स्वागत किया है वहीं दूसरी ओर आलोचकों ने उनके फैसले को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया है।
लेकिन एक विशेष तर्क जो धोनी के बारे में पंडित श्रीकांत ने मीडिया में दिया है वो वाकई में काफी खास और गौरफरमाने वाला है। पंडित श्रीकांत के मुताबिक धोनी 24 कैरेट का खरा सोना है, उन्होंने तर्क दिया है कि धोनी का नाम 'd' से स्टार्ट होता है जो कि अंग्रेजी वर्णमाला के चौथे नंबर पर आता है, फिर धोनी के नाम पर 'd' के बाद 'h' आता है जो कि अंग्रेजी वर्णमाला के आठवें नंबर पर आता है और अगर 'd' और 'h' को साथ रखे तो दोनों का योग होता है 48।
धोनी के जीवन में 48 का अहम रोल
पंडित श्रीकांत ने कहा कि धोनी के पहले टेस्ट शतक का स्कोर 148 रन था और उसके बाद उनका पहला वनडे शतक भी 148 ही था, इसके अलावा उनका 20-20 बेस्ट स्कोर भी 48 ही है। धोनी का टेस्ट मैचों में सर्वाधिक स्कोर 224 रन है और अगर 2 को 24 से गुणा करें तो योग 48 आता है।
टेस्ट और वन डे के स्कोर में भी 48 है और इन सबके अलावा धोनी ने अपने आखिरी टेस्ट मैच में नाबाद 24 रन बनाये थे जो ठीक 48 का आधा है। इसलिए वो 24 कैरेट का विशुद्ध गोल्ड यानी कि खरा सोना साबित होते हैं।