'प्लीज धोनी को बलि का बकरा मत बनाओ'
कानपुर। वनडे हारने के बाद चारों ओर कप्तान धोनी की आलोचना हो रही है, क्रिकेट के दिग्गज भी धोनी को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो इसी बीच में कोई ऐसा भी है जो पूरी तरह से धोनी के साथ खड़ा है और वो कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व कैप्टन और महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर हैं।
क्या धोनी विराट कोहली को कोस रहे थे?
सनी के नाम से लोकप्रिय गावस्कर ने जमकर आलोचना करने वालों की लताड़ लगायी है, उन्होंने कहा कि बेशक हम वनडे मैच जीतते-जीतते हार गये हैं लेकिन इसका मतलब नहीं कि हम उस हार का सारा ठिकरा धोनी पर फोड़ दें। धोनी एक फिनिशर हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने काफी कमाल किया है केवल कुछ हार की वजह से उनपर शक नहीं करना चाहिए, वो नंबर वन फिनिशर थे और हमेशा रहेंगे।
अफसोस लोग सिर्फ नाकामी को याद करते हैं: धोनी
हम हारे अपनी गेंदबाजी की वजह से जिस पर वाकई में ध्यान देने की जरूरत है, हर हार के बाद हमें किसी को बलि देने की आदत हो गई है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम धोनी को ही बलि का बकरा बना दें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
