Indiabulls Ventures के ब्रांड एंबेसडर बने धोनी, अब कहलाएंगे 'धनी'
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी भले ही आज टीम इंडिया के कैप्टन नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता और चाहने वालों की संख्या में कोई गिरावट नहीं आई है और इसी वजह से विज्ञापन कंपनियां आज भी उन्हें साइन करने में पीछे नहीं हट रही हैं।
यहां ये बात इसलिए हो रही है क्योंकि भारत की नामी-गिरमी ब्रांड ने इंडियाबुल्स वेंचर्स को साइन किया है। मीडिया सूत्रों की माने तो धोनी ने भारी-भरकम रकम में ये डील साइन की है और सबसे खास बात ये है कि जो एड कैंपन धोनी अब कंपनी के साथ सूट करेंगे उसका नाम होगा 'धनी' मतलब की 'धोनी' अब 'धनी' कहलाएंगे।
इंडियाबुल्स एक इंडियन ग्रुप
गौरतलब है कि इंडियाबुल्स एक इंडियन ग्रुप है, जिसका मुख्यालय गुड़गांव में है, जबकि मुंबई में इसका कॉरपोरेट ऑफिस है। यह फर्म रियल एस्टेट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, हाउसिंग फाइनेंस और सिक्योरिटीज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करता है।
पांच वनडे और तीन टी-20 मैच
यहां आपको ये भी बता दें कि 17 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाले वनडे सीरीज की 16 सदस्यीय टीम में धोनी भी हैं और इसलिए अब उनका पूरा फोकस इस सीरीज पर है। मालूम हो कि भारत को 17 सितंबर से उसे ऑस्ट्रेलिया से सीरीज खेलनी है। इस दौरान पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज, शेड्यूल
- 17 सितंबर - पहला वनडे, चेन्नई 21 सितंबर
- दूसरा वनडे, कोलकाता 24 सितंबर
- तीसरा वनडे, इंदौर 28 सितंबर
- चौथा वनडे, बेंगलुरू 1 अक्टूबर
- पांचवां वनडे, नागपुर 7 अक्टूबर
- पहला टी-20, रांची 10 अक्टूबर
- दूसरा टी-20, गुवाहाटी 13 अक्टूबर
- तीसरा टी-20, हैदराबाद
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
