आगरा। टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अब पैराजंपिंग कर रहे हैं। धोनी ने गुरुवार को सुबह 1250 फीट की उंचाई से छलांग लगायी। धोनी इस छलांग के लिए काफी दिनों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे।
कप्तान धोनी आर्मी में ऑनरेरी लेफ्टिनेंट के पद पर भी हैं। धोनी पिछले दो हफ्ते से आगरा के सेना की पैरा ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। काफी प्रशिक्षण के बाद धोनी ने आज पहली छलांग लगायी। धोनी ने एएन-32 आर्मी के कार्गो एयरक्राफ्ट है से यह छलांग लगायी। धोनी जमीन पर 70 सेकंड की छलांग के बाद आये।
धोनी सात अगस्त से एयरफोर्स की के पैरा ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग ले रहे थे। धोनी की छलांग से पहले अन्य सैनिकों ने छलांग लगायी, वहीं जब सुरक्षा के सारे इंतजाम पुख्ता होने के बाद धोनी को छलांग की इजाजत दी गयी थी।
इससे पहले कभी खराब मौसम और कभी तकनीकी वजहों से धोनी की छलांग टलती रही थी। धोनी की सफल छलांग के बाद धोनी काफी खुश दिखे। धोनी अभी चार और छलांग लगायेंगे। इसमें से एक छलांग वह रात को लगायेंगे। इन सभी छलांगों को सफलतापूर्वक लगाने के बाद धोनी को पैरा टूपर का दर्जा मिल जाएगा।
<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/h4ZEkWxq2_g" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
धोनी आने वाले दिनों में भी चार और पैराजंपिंग करेंगे, इनमें से एक पैराजंपिंग धोनी रात में भी करेंगे। इन पैराजंपिंग के बाद धोनी को पैरा ट्रूपर का दर्जा मिलेगा।