ICC रैकिंग में नंबर 8 पर पहुंचे कैप्टन माही, हुए कूल-कूल

मेलबर्न। टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बदौलत इन दिनों भारत के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जलवे भी चारों ओर देखने को मिल रहे हैं। लंबे अरसे से खामोश बैठा उनका बल्ला भी अब फूल फार्म में आ गया है और इसी कारण आईसीसी रैकिंग में भी धोनी को फायदा हुआ है।

विश्वकप के पूल मैचों में धोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 45 और जिंबाब्वे के खिलाफ नाबाद 85 रन की दमदार पारी खेली थी जिसके कारण अब वो आईसीसी रैकिंग में 8वीं पोजिशन पर पहुंच गये हैं।

ICC रैकिंग में नंबर 8 पर पहुंचे कैप्टन माही

इस रैकिंग में भारत के गब्बर सिंह यानी शिखर धवन 7वें नंबर पर और विराट कोहली 4थे नंबर पर हैं। टॉप पोजिशन पर साउथ अफ्रिका के कैप्टन एबी डिविलियर्स हैं तो सेंकड नंबर श्रीलंका के कुमार संगकारा और तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला हैं।

विश्वकप: टीम इंडिया और उन पर फिट शायरी

इस रैकिंग में 17वीं पोजिशन मिली है जिंबाब्वे के खिलाफ नाबाद 110 रन की पारी खेलने वाले कैप्टन धोनी के बेहद करीबी सुरेश रैना को। जबकि गेंदबाजी रैंकिंग में भारत का कोई भी गेंदबाज शीर्ष 10 में शामिल नहीं हैं, भारत के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी गेंदबाजों की सूची में 11वें स्थान पर हैं।

Story first published: Tuesday, March 17, 2015, 9:50 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+