मुंबई। टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म 'एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' का इंतजार उनके चाहने वाले बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी एक खास बात सामने आयी है और वो ये है कि इस फिल्म का ट्रेलर खुद धोनी तीन शहरों में लांच करेंगे।
माही जिन तीन शहरों में फिल्म का ट्रेलर लांच करेंगे उनके नाम हैं दिल्ली, जालंधर और मुंबई। मालूम हो कि धोनी की जीवनी पर बनी इस फिल्म में लीड रोल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत प्ले कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे हैं और यह फिल्म 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। फिल्म में सुशांत के अलावा अनुपम खेर, भूमिका चावला, कियारा आडवाणी, हैरी टांगरी और दिशा पटानी अहम किरदार में हैं।