For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आकाश चोपड़ा बोले, संभव है खुद धोनी CSK से बोले, आप मुझे क्यों रिटेन कर रहे

नई दिल्ली। कोरोना के चलते जिस तरह से आईपीएल बीच में ही सस्पेंड हुआ और इसके बाद यह रिपोर्ट सामने आई कि एक बार फिर से सितंबर माह में आईपीएल के बचे हुए मैच खेले जा सकते हैं। उसके बाद पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा सभी 8 आईपीएल टीमों का विश्लेषण किया है। आकाश चोपड़ा कहा कि अगले साल होने वाले मेगा आईपीएल की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन कर सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि संभव है कि खुद महेंद्र सिंह धोनी खुद यह कह सकते हैं कि आखिर आप मुझे क्यों इतनी बड़ी रकम में रिटेन कर रहे हैं।

खुद धोनी मना कर सकते हैं

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई 12 साल तक की है। धोनी की अगुवाई में सीएसके की टीम ने तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है, साथ ही 2020 के आईपीएल को छोड़कर हर बार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफलता हासिल की है। लेकिन पिछले साल पहली बार सीएसके की टीम प्लेऑफ में भी अपनी जगह नहीं बना पाई। आकाश चोपड़ा ने कहा कि सीएसके की टीम सबसे पहले धोनी को रिटेन करेगी, लेकिन अगर आप धोनी से पूछे तो वह खुद कह सकते हैं आप मुझे क्यों रिटेन कर रहे हैं, संभव है कि मैं तीन साल तक खेल भी हीं पाऊं।

इसे भी पढ़ें- BCCI के चयनकर्ता बोले, जयदेव उनादकट को कभी भी टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी

2019 में संन्यास का ऐलान

बता दें कि धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पिछले साल अगस्त माह में संन्यास का ऐलान कर दिया है। 2019 में विश्वकप के बाद से धोनी सिर्फ आईपीएल का हिस्सा हैं। सीएसके ने इस बात की पुष्टि की है कि धोनी अगले साल भी आईपीएल खेलेंगे, लेकिन माना जा रहा है कि धोनी बहुत लंबे समय तक आईपीएल में अब नजर नहीं आएंगे। बीसीसीआई ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि आखिर मेगा ऑक्शन में टीमों को कितने खिलाडि़यों को रिटेन करने की अनुमति दी जाएगी। पिछली नीलामी में तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई थी, इसके अलावा दो खिलाड़ियों को राइट टू मैच कार्ड के जरिए टीम में रोका जा सकता है।

आईपीएल में धोनी का भविष्य

बता दें कि पिछले सीजन में जब सीएसके की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी तो धोनी पर सवाल खड़े हो रहे थे कि क्या वह अब आगे आईपीएल खेलेंगे, लेकिन धोनी ने स्पष्ट तौर पर कह दिया था कि वह आगे खेलते रहेंगे। लेकिन बड़ा सवाल यह जरूर खड़ा होता है कि आखिर धोनी कितने लंबे समय तक आईपीएल खेल सकते हैं और वो भी तब जब वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। माना जा रहा है कि 2022 का आईपीएल धोनी के लिए आखिरी हो सकता है। लेकिन सभी टीमें मेगा नीलामी में खिलाड़ियों को तीन साल के लिए खरीदती हैं, ऐसे में क्या सीएसके धोनी को अगले तीन साल के लिए मोटी रकम में खरीदकर उन्हें लेने का जोखिम लेगी, यह देखने वाली बात है। हालांकि संभव है कि टीम से अलह होने के बाद धोनी सीएसके के मेंटॉर की भूमिका निभा सकते हैं।

Story first published: Wednesday, May 26, 2021, 15:14 [IST]
Other articles published on May 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+