कोलकाता। एक तरफ जहां टीम इंडिया के सीमित ओवर के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी तरफ आईपीएल में पुणे की टीम की अगुवाई के लिए धोनी को चुना गया है।
धोनी चाहते हैं उनकी समीक्षा जनहित याचिका के जरिए हो
कप्तान धोनी को आईपीएल में पुणे टीम का कप्तान बनाया गया है। पुणे टीम को उद्योगपति संजीव गोयनका ने खरीदा है। पुणे टीम का लोगो जारी करते हुए संजीव गोयनका ने धोनी को टीम के कप्तान घोषित किये जाने का ऐलान किया।
गोयनका ने कहा कि धोनी हमेशा से ही बेहतरीन कप्तान रहे हैं। उनके घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि वह टीम की बेहतरीन अगुवाई करेंगे।