Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी झल्लाने लगे हैं, उन्हें योग की जरूरत है: बेदी

नई दिल्ली। भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक मिस्टर महेन्द्र सिंह धोनी अब मिस्टर कूल नहीं रह गये हैं, वो झल्लाने लगे हैं इसलिए उन्हें योग करने की जरूरत है, यह कहना हमारा नहीं बल्कि पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का है।

बेदी ने एक समारोह में कहा कि जिस तरह से धोनी ने बेबुनियाद बयान दिया है उसे देखकर लगता है कि वो अब गुस्सा करने लगे हैं, उनका धैर्य जवाब देने लग गया है, इसलिए मेरी सलाह है कि वो अब योगा करें, इससे उनका मन शांत होगा।

धोनी झल्लाने लगे हैं, उसे योग की जरूरत है: बेदी

हार की जिम्मेदार पूरी टीम है, धोनी को इस हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी ना कि कप्तानी छोड़ने की बात करते, यह चीजें बता रही हैं कि उनके ऊपर टेंशन हावी होने लगी है जो कि गलत है इसलिए अब उन्हें योगासन की काफी जरूरत है।

मालूम हो कि बांग्लादेश से सीरीज हारने पर धोनी ने कहा कि अगर कप्तानी से हटने पर टीम का प्रदर्शन सुधर जाता है तो मैं कप्तानी छोड़ने को तैयार हूं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+