For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'महेंद्र सिंह धोनी किसी का फोन नहीं उठाते, मजबूर होकर BCCI को अलग से देना पड़ा था फोन'

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। धोनी मैदान पर बिल्कुल शांत रहते हैं और मैच के दौरान अपनी रणनीति बनाते रहते हैं, किसी भी दबाव स्थिति में धोनी अपना मानसिक संतुलन नहीं खोते हैं, यही वजह है कि उन्हें कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। कप्तान धोनी के बारे में कई ऐसी बाते हैं जिनके बारे में लोगों को नहीं पता है। ऐसे ही धोनी के कुछ अनसुने पहलुओं से वीरेंद्र सहवाग और आशीष नेहरा ने पर्दा उठाया है।

क्या धोनी फोन नहीं उठाते हैं

क्या धोनी फोन नहीं उठाते हैं

क्या महेंद्र सिंह धोनी कभी किसी का फोन नहीं उठाते हैं, इस सवाल के जवाब में वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि यह सच है, अफवाह नहीं है। एक बार किस्सा ये भी हुआ था कि सेक्रेटरी साहब ने उन्हें एक फोन अलग से दिया था और कहा था कि जब ये बजेगा तो तुम्हें फोन उठाना है, जब मीटिंग वगैरह होती थी तो उन्हें फोन उठाना पड़ता था, बीसीसीआई ने उन्हें एक अलग से फोन दिया था और वो उसे उठाते थे। हालांकि आशीष नेहरा का कहना है कि मेरी तो उनसे कभी भी फोन पर बात नहीं हुई है।

2016 में बना था टीम का व्हाट्सएप ग्रुप

2016 में बना था टीम का व्हाट्सएप ग्रुप

आशीष नेहरा ने कहा कि धोनी फोन रखते ही नहीं हैं, जिसपर सहवाग ने कहा कि नहीं उनके पास फोन है, तभी नेहरा ने कहा कि मेरी तो धोनी से कभी फोन पर बात ही नहीं हुई । आशीष नेहरा को वीरेंद्र सहवाग ने याद दिलाया कि जब आप टी-20 क्रिकेट से खेल रहे थे और 2016 में हमारी टीम का एक व्हाट्सएप ग्रुप था, उसमे महेंद्र सिंह धोनी भी थे। इसपर नेहरा ने कहा कि मैंने 2016 में ही व्हाट्सएप करना सीखा था, उस वक्त हमारे टीम मैनेजर ने मुझे व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना सिखाया।

क्या कैप्टन कूल हैं धोनी

क्या कैप्टन कूल हैं धोनी

धोनी को भी गुस्सा आता है, ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसे गुस्सा नहीं आता है। कुछ खिलाड़ी गुस्सा दिखाते हैं जबकि धोनी दिखाते नहीं हैं। ये मत सोचिए कि धोनी को गुस्सा आता नहीं है, लेकिन वो अपने गुस्से पर नियंत्रण रखते हैं। क्या धोनी प्रैंक करते हैं इसपर सहवाग ने कहा कि मैंने तो कभी नहीं देखा। जबकि आशीष नेहरा ने कहा कि इतना नहीं करते हैं कभी-कभी करते हैं। धोनी युवराज या हरभजन सिंह की तरह मजाकिया नहीं हैं और ना ही उनकी तरह से प्रैंक करते हैं। बिल्कुल शांत नहीं हैं, अपने कमरे में महफिल लगाकर रखते हैं, वीडियो गेम भी खेलते हैं कैरम और लूडो भी खेलते हैं।

Story first published: Sunday, April 11, 2021, 12:09 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+