विश्वकप के बाद संन्यास नहीं लेंगे महेन्द्र सिंह धोनी
सिडनी। और आखिरकार अपने ऊपर हो रहे सवालों की बारिश को धोनी ने रोक दिया है, दरअसर खबर आयी थी कि देश के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी विश्वकप के बाद क्रिकेट के सारे फार्मेट से संन्यास ले लेंगे जिसे कि सिरे से खारिज करते हुए धोनी ने कहा कि मैं क्रिकेट से संन्यास लेने की बात अभी सोच भी नहीं सकता हूं, हालांकि मैंने टेस्ट मैचों से संन्यास जरूर ले लिया है लेकिन वनडे और 20-20 से अभी मैं नहीं जा रहा हूं और ना ही मेरा ऐसा कोई अभी इरादा भी है।
धोनी ने कहा कि अभी मेरा फोकस सिर्फ और सिर्फ विश्वकप 2015 है और मेरे दिमाग में सिर्फ और सिर्फ एक ही बात चल रही है और वो यह कि हमें वापस विश्वविजेता बनना है, इससे इतर मैं कुछ और सोचना नहीं चाहता हूं।
फिलहाल तो टीम इंडिया इस समय आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ त्रिकोणिय सीरीज खेल रही हैं जिसमें भारत की हालत काफी पतली है, भारत के इतने खराब प्रदर्शन की वजह से ही धोनी की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं, इसी कारण मीडिया में खबरें आयी थीं कि शायद धोनी अब विश्वकप 2015 के बाद संन्यास ले लेंगे जिसे कि मिस्टर कूल ने सिरे से खारिज कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
