कड़ी सुरक्षा में मंदिर जाकर एमएस धोनी ने की पूजा, फिर हमर से पहुंचे एयरपोर्ट
रांची। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने गुरुवार को दीपावली के अवसर पर मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। धोनी ने तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित देवड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। धोनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे। हालांकि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के चलते फैंस को मंदिर में धोनी से मिलने का अवसर नहीं मिला। पुलिस के जवानों ने एमएस धोनी को सुरक्षा घेरे में ले रखा था। खबरोम की मानें तो भारतीय क्रिकेट में सिलेक्शन से पहले से भी धोनी यहां पूजा करने आते रहे हैं। रांची के दिवड़ी मंदिर में बड़े-बड़े खिलाड़ी आ चुके हैं।
मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद धोनी आज ही रांची से मुंबई के लिए रवाना हो गए। बता दें कि 22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला वनडे मैच खेला जाना है। इसी के चलते धोनी मुंबई आ गए।
पूजा पाठ के बाद धोनी पत्नी साक्षी के संग बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए। इस दौरान धोनी खुद हमर ड्राइव कर एयरपोर्ट तक पहुंचे। धोनी से मिलने और साथ में फोटो खिंचवाने के लिए फैन्स की भीड़ भी जुट गई। धोनी ने भी कई के साथ फोटो खिंचवाया।
Jharkhand: Cricketer Mahendra Singh Dhoni offered prayers at Deori temple in Bundu's Tamar pic.twitter.com/s0ykN9SEqx
— ANI (@ANI) October 19, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
