For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में खराब प्रदर्शन के बावजूद फैंस के समर्थन से खुश धोनी, कही इमोशनल बात

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स का इस आईपीएल सीजन में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से तकरीबन बाहर हो चुकी है, ऐसे में चेन्नई के फैंस में निराशा है। चेन्नई के शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद भी जिस तरह से फैंस ने अपनी टीम का समर्थन किया है, उसकी महेंद्र सिंह धोनी ने तारीफ की है। धोनी ने अपनी टीम के फैंस की तारीफ करते हुए उन्हें सच्चा फैन करार दिया है। धोनी ने कहा कि सीएसके केक फैंस जबरदस्त रहे हैं, मैं हमेशा कहता हूं कि ये ऐसे फैंस हैं जो क्रिकेट के खेल को अच्छे से समझते हैं।

फैंस की तारीफ करते हुए धोनी ने कहा कि सीएसके के फैंस थोड़े अलग हैं, जब आप बुरे दौर से गुजर रहे हो तो जो फैंस आपके साथ डटे रहते हैं वो आपके सच्चे फैंस होते हैं। ये सच है कि फैंस निराश नहीं है, ऐसा नहीं है कि वो आलोचना नहीं करेंगे, बल्कि वो सृजनात्मक आलोचना करेंगे जोकि काफी मायने रखता है। चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमे धोनी अपने फैंस की तारीफ करते हुए उन्हें सच्चा फैंस करार देते हैं। मैं ऐसे फैंस को पाकर सौभाग्यशाली महसूस करता हूं, हम सच में ऐसे ही फैंस चाहते हैं।

हमारे फैंस चाहते हैं कि हम हमेशा 7-8 टीमों के खिलाफ अच्छा खेले, लेकिन इन टीमों के खिलाफ हमेशा जीत की गारंटी नहीं होती कि आप हमेशा जीतेंगे। कभी आप अपना श्रेष्ठ करते हैं, कभी-कभी समय आपके पक्ष में नहीं होता है। क्रिकेट के खेल में किस्मत की भी अहम भूमिका होती है, ऐसा समय भी होगा जब नतीजे आपके पक्ष में नहीं होंगे, ऐसे समय में आप अधिक ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं और इस प्रक्रिया में फैंस की भूमिका काफी अहम होती है।

Story first published: Sunday, October 25, 2020, 16:27 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+