धोनी, सिंधु और गोपीचंद को मिलेगा पद्मभूषण पुरस्कार...

नई दिल्ली। आखिरकार भारत सरकार ने 26 जनवरी से पहले पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस साल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को भारत का तीसरा सबसे बड़ेे पुरस्कार पद्मभूषण से नवाजा जाएगा।

खास बातें

  • महेन्द्र सिंह धोनी को मिलेगा पद्मभूषण पुरस्कार
  • धोनी ये अवार्ड जीतने वाले नौवें क्रिकेटर हैं
  • ये पुरस्कार जीतने वाले आखिरी क्रिकेटर चंदू बोर्डे थे
  • उन्होंने ये पुरस्कार 2002 में जीता था
  • इससे पहले ये अवार्ड सीके नायडू, महाराजकुमार, विनू मंकड़, लाला अमरनाथ, दिनकर देवधर, कपिल देव और सुनिल गावस्कर को मिल चुका है।

सिंधु और गोपीचंद भी शामिल

धोनी के अलावा शटलर क्वीन पीवी सिंधु और उनके गुरू पुलेला गोपीचंद को भी अवार्ड दिया जाएगा।

पद्म विभूषण पुरस्कार

जबकि पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वालों में शरद पवार, मुरली मनोहर जोशी, सुंदरलाल पटवा (मरणोपरांत), पीए संगमा (मरणोपरांत), सद्गुरु जग्गी वासुदेव, उदिपि रामचंद्रराव और जे येशुदास भी हैं।

{file1}

गौर करने वाली बात

इन पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया में संघ या राज्य सरकारें, बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) जैसे संगठन शामिल होते हैं लेकिन इस साल इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत की गई है। कोई भी भारतीय अब पद्म पुरस्कार के लिए किसी व्यक्ति के नाम की सिफारिश कर सकता है।

कोहली और साक्षी को मिलेगा पद्मश्री, पढ़ें पूरी लिस्ट

Story first published: Wednesday, January 25, 2017, 16:29 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+