For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी ने छोड़ी कप्तानी मतलब विराट का कैप्टन बनना तय?

धोनी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखलाओं में टीम की कमान नहीं संभालेंगे, हालांकि वह टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी ने टी20 और वनडे की कप्तानी छोड़ दी है, जिसके बाद सवाल उठने लगा है कि इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज में अब टीम का कैप्टन कौन होगा, क्या मिस्टर विराट कोहली को इस बात के लिए तैयार कर लिया गया है।

लंबे वक्त से आवाजें उठ रही थीं कि धोनी की जगह विराट को कप्तान बना देना चाहिए और अब वो वक्त आ गया है कि कोहली के हाथ में क्रिकेट के तीनों फार्मेंट की कमान होनी चाहिए, इसलिए अब उम्मीद की जा रही है कोहली के लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को कप्तानी से इस्तीफा दे दिया

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सफलतम कप्तानों में शुमार और मौजूदा सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान जारी कर इसकी घोषणा की। धोनी इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखलाओं में टीम की कमान नहीं संभालेंगे, हालांकि वह टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+