बोले धोनी- क्रिकेट के हर फॉर्मेट में बेहतर साबित होंगे विराट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि उनके उत्तराधिकारी विराट कोहली खेल के सभी प्रारूपों अच्छे कप्तान साबित होंगे।
तमिलनाडु टी-20 लीग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार धोनी ने कहा कि विराट टेस्ट, वन डे और टी-20 तीनों के लिए अच्छे कप्तान होंगे।
धोनी ने की जमकर तारीफ
धोनी ने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि कोहली हमेशा बेहतर बनने का प्रयास करते हैं जिससे वो और भी खास हो जाते हैं। यही कोहली के खास बन जाने की वजह भी है।
धोनी ने कहा कि 'महत्वपूर्ण यह है कि आप अपने खेल में कैसे सुधार कर सकते हैं और इस लिहाज से विराट का पिछले कई वर्षों में कोई जवाब नहीं है।'
ये भी कहा धोनी ने
धोनी ने कहा कि विराट ने जो पहला मैच भारत की तरफ से खेला तब से लेकर अब तक वह ऐसा खिलाड़ी रहा है जो हमेशा सुधार करना चाहता है और जो हमेशा टीम की जीत में योगदान देना चाहता है और सिर्फ योगदान भी थोड़ा नहीं बल्कि वह हमेशा मैन आफ द मैच बनना चाहता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
