धोनी बोले मुझसे इतनी जल्दी छुटकारा नहीं मिलेगा
नई दिल्ली। एशिया कप में टीम इंडिया का विजय रथ जारी है। बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान धोनी को टीम काफी संतुलित और ऐसे टीम लगती है जो मौजूदा समय में विश्व की किसी भी टीम को हरा सकती है। इस वर्ष टीम इंडिया ने 10 टी-20 मैचों में से 9 में जीत दर्ज की है।
#Asia Cup: विजयी रथ पर सवार धोनी बांग्लादेश को हल्के में नहीं ले रहे
ऐसे में धोनी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि मौजूदा टीम किसी भी कंडीशन में टी-20 फॉर्मेंट में बेहतरीन टीम है। नी ने कहा कि मौजूदा समय में हमारे पास दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज हैं और आठवं नंबर तक हमारे पास बल्लेबाज मौजूद हैं। ऐसे में बड़े स्कोर के आगे भी हमारे बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
वहीं जब कप्तान धोनी से पूछा गया कि क्या यह छोटे फॉर्मेट में आपका आखिरी टूर्नामेंट होगा तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि मैं खुद से इतनी जल्दी छुटकारा नहीं पा सकता है। बांग्लादेश को अभी मेरा और सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह पहला समय है जब सवाल जवाब से बड़ा था।
फाइनल मैच से पहले धोनी ने कहा कि बांग्लादेश घरेलू टीम है और उसे यहां की पिच और कंडीशन की बेहतर जानकारी है। ऐसे में जो टीम बेहतर खेलेगी वह जीतेगी। धोनी ने कहा कि छोटे फार्मेट में आपने क्या किया यह मायने नहीं रखता है बल्कि यह मायने रखता है कि आप मौजूदा मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं। बड़े हिटर पर काबू पाना सफलता की कुंजी साबित होता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
