नई दिल्ली। टीम इंडिया के वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी देश के सबसे धनी क्रिकेटरों में गिने जाते हैं लेकिन वो केवल देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाडियों में से एक हैं। इसलिए तो उन्हें फोर्ब्स ने टॉप 100 धनी एथलीट्स 2015 की लिस्ट में शामिल किया है।
मालूम हो कि धोनी इस लिस्ट में 23वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में पहला नंबर अमेरिकन बॉक्सर मेवेदर का है जिनकी कुल कमाई 1915 करोड़ रुपए है। धोनी ने क्रिकेट से ज्यादा विज्ञापनों से पैसे कमाये हैं, आपको जानकर हैरत होगी कि धोनी ने विज्ञापनों से क्रिकेट ती तुलना में 7 गुना पैसा कमाये हैं।
धोनी-विराट के कारण बांग्लादेश पड़ा धर्मसंकट में
फोर्ब्स ने धोनी की कमाई 4 मिलियन डॉलर्स (25.54 करोड़ रु.) की कमाई क्रिकेट के खेल से तो 27 मिलियन (करीब 172.62 करोड़ रु.) की कमाई विज्ञापनों से हुई है। इसलिए उन्हें फोर्ब्स में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि धोनी अकेले इंडियन प्लेयर हैं जिन्हें इस लिस्ट में जगह मिली है।