IPL Spot Fixing: धोनी ने मयप्पन और श्रीनिवासन के बारे में किया बड़ा खुलासा

चेन्नई। महेंद्र सिंह धोनी और एस श्रीनिवासन के रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा और सुना गया है लेकिन धोनी ने कभी भी अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा। साल 2013 में हुए आईपीएल विवाद के बाद तो दोनों के रिलेशनशिप पर काफी बातें हुईं लेकिन धोनी ने कभी किसी खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिर एक दिन खबर आई कि धोनी ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच के लिए बनी कमिटी के सामने श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को 'क्रिकेट फैन 'कहा था और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जांच कमिटी ने मयप्पन के ऊपर क्रिकेट की किसी भी गतिविधि में शामिल होने पर आजीवन बैन लगा दिया गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बोला गया कि धोनी भी मयप्पन के काफी करीब थे और वो भी मयप्पन से ड्रेसिंग रूम में मिलते थे, जो कि डायरेक्ट बुकी के संपर्क में रहते थे, लेकिन ये बातें हमेशा की तरह बेबुनियाद निकली। चेन्नई सुपरकिंग्स को बैन कर दिया गया और श्रीनिवासन को कोर्ट की फटकार खानी पड़ी।

वक्त बदल चुका है और लोग अब इस दंश को लगभग भूल चुके हैं लेकिन इसी बीच पत्रकार राजदीप सरदेसाई की किताब 'डेमोक्रेसी इलेवन' ने इस एपीसोड को फिर से जिंदा कर दिया है। इस किताब में धोनी की प्रतिक्रिया का वर्णन है। किताब के मुताबिक धोनी इस बात से इंकार करते हैं कि उन्होंने जांच कमिटी के सामने मयप्पन को 'क्रिकेट एन्थूजिऐस्ट' कहा था। अरे मैं एन्थूजिऐस्ट शब्द ठीक से बोल भी नहीं सकता हूं तो कहूंगा कैसे, मैंने सिर्फ इतना कहा था कि उनका टीम के ऑन फील्ड क्रिकेट निर्णयों से कुछ लेनादेना नहीं है।

धोनी और श्रीनिवासन के बीच अच्छे रिश्ते

तो वहीं धोनी ने श्रीनिवासन के लिए कहा था कि मुझे सच में इस बात से कई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं। श्रीनिवास ऐसे व्यक्ति रहे हैं जिसने हमेशा क्रिकेटरों की मदद की है। आपको बता दें कि तमाम विवादों के बावजूद अब भी धोनी और श्रीनिवासन के बीच अच्छे रिश्ते हैं। पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज खेलने के लिए चेन्नई पहुंचे धोनी ने श्रीनिवासन से इंडिया सीमेंट्स के उनके ऑफिस में जाकर मुलाकात भी की थी। यही नहीं इस साल तमिलनाडु प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में भी धोनी मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे गौरतलब है कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग तमिलनाडु क्रिकेट असोसिएशन की प्रॉपर्टी है जिसके अध्यक्ष एन श्रीनिवासन हैं।

Story first published: Friday, October 27, 2017, 15:54 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+