For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महेंद्र सिंह धाेनी ने वनडे और टी-20 की कप्‍तानी छोड़ी

महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी 20 क्रिकेट में भी कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने बीसीसीआई को इस बारे में जानकारी दे दी है।

नई दिल्ली। महेन्द्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने वनडे और टी20 से टीम की कप्तानी छोड़ दी।महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी 20 क्रिकेट में भी कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने बीसीसीआई को इस बारे में जानकारी दे दी है। एएनआई के मुताबिक धोनी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।

धोनी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान टेस्ट से रिटायर होने का फैसला कर चुके हैं। 30 दिसंबर 2014 को उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का फैसला किया था। अब उन्होंने वनडे और फटाफट क्रिकेटर टी20 से रिटायरमेंट छोड़ दी है। आपको बता दें कि धोनी ने 199 वनडे और 72 टी 20 मैचों में भारत की कप्तानी की।

आपको बता दें कि 5 जनवरी को इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम का ऐलान होना है। इससे एक दिन पहले कप्तान धोनी ने टीम से अपनी कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी ने बीसीसीआई और देशभर के क्रिकेट प्रशंसकों की ओर से उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि धोनी ने हर फॉरमेट में कप्तानी के तौर पर भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान दिया है। धोनी के योगदान को क्रिकेट में हमेशा याद रखा जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+