धोनी ने पत्नी साक्षी को पहनाई सैंडल, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

MS Dhoni ने Wife Sakshi Dhoni को पहनाई Sandal, Social Media पर Photos Viral | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर जितने कूल दिखते हैं।उतने ही कूल असल जिंदगी में भी हैं।ऐसे कई मौके आए हैं जब कैप्टन कूल अपनी सादगीफैंस के दिलों में खास जगह बनाते आए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के साथ महेंद्र सिंह धोनी नहीं गए हैं। वह फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं।ऐसे में वह अपना क्वॉलिटी टाइम परिवार के साथ बिता रहे हैं।धोनी और उनकी पत्नी अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते रहते हैं। उनकी पोस्ट पर फैंस काफी प्रतिक्रियाएं भी देते रहते हैं। हाल ही में साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।इस तस्वीर को देखकर आप भी मानेंगे कि धोनी वाकई में सरल और सादगी भरे स्वभाव के व्यक्ति हैं।



दरअसल, धोनी एक तस्वीर में साक्षी को सैंडल पहनने में मदद करते नजर आ रहे हैं। धोनी साक्षी के सैंडल बांधते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साक्षी धोनी ने पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है - आपने जूतों के पैसे दिए हैं इसलिए बांधेंगे भी आप ही। साक्षी और धोनी की इन तस्वीरों को खूब प्यार मिल रहा है।यह पोस्ट तेजी से वायरल भी हो रही है।साक्षी और धोनी की यह फोटो किसी शॉपिंग मॉल या होटल की लग रही है। साक्षी की इस पोस्ट पर कुछ फैंस मजे भी ले रहे हैं तो कई लोगों ने धोनी की तारीफ भी की है।

Story first published: Sunday, December 16, 2018, 16:40 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+