धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी: साक्षी से पहले माही किसी और से करते थे प्यार!

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर ना जाने कितनी लड़कियां मरती थीं और मरती हैं। साक्षी रावत से शादी करने वाले मिस्टर धोनी की आज भीा फीमेल लवर्स कम नहीं हुुई हैं।

धोनी की प्रेमिका का रोल करेंगी दिशा, बनेगी दीपिका या लक्ष्मी सस्पेंस बरकरार

क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाते वक्त धोनी का नाम कभी दीपिका पादुकोण से जुड़ा तो कभी लक्ष्मी से लेकिन जब से साक्षी के वो पति-परमेश्वर वो बने हैं तब से वो केवल पत्नीव्रता ही हैं। धोनी और साक्षी परफेक्ट कपल कहे जाते हैं और दोनों के प्यार की बगिया में जीवा नाम का खूबसूरत फूल भी खिला हुआ है।

धोनी की लाइफ में साक्षी से पहले एक लड़की थी

लेकिन हम में से कोई नहीं जानता कि धोनी की लाइफ में साक्षी से पहले एक लड़की थी जिसका नाम प्रियंका झा था। अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर के मुताबिक धोनी जब 20 साल के थे तभी उन्हें उससे बेपनाह मोहब्बत हो गई थी। दोनों का प्यार बेहद पाक और भरोसे से भरा हुआ था और दोनों जिंदगी के हर लम्हें को साथ-साथ जीने की ख्वाहिश रखते थे। ये वो दौर था जब धोनी टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

प्रियंका ही धोनी की ताकत थी

उनके स्ट्रगलिंग टाइम की साक्षी बनीं प्रियंका ही धोनी की ताकत थी लेकिन शायद कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। बड़ी मुश्किलों के बाद धोनी जिम्बाब्वे और केन्या दौरे के लिए सेलेक्ट हुआ था, वो भारत ए की तरफ से खेलने गए थे जहां उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक ठोंंका था और चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत

अपनी इस खुशी को धोनी प्रियंका संग बांटते इससे पहले ही प्रियंका की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। धोनी के लिए ये किसी करारे प्रहार से कम नहीं था। लेकिन धोनी तो धोनी ही है, जिन्होंने कभी हारना नहीं सीखा। उनके करीबियों का कहना था कि हम सबको लगा कि धोनी अब क्रिकेट नहीं खेल पायेंगे लेकिन शायद ये प्रियंका के प्यार की ताकत थी जिसने धोनी को कप्तान धोनी बना दिया जिनकी अगुवाई में भारत विश्वविजेता बना।

फिल्म 'एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी'

धोनी की इस दर्द भरी सच्चाई को पर्दे पर बयां करेगी धोनी की लाइफ पर बनने वाली फिल्म 'एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी'। नीरज पांडे के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में धोनी के इस पहलू से लोगों को रूबरू कराया जायेगा। कहा जा रहा है कि धोनी पहले इस बात के लिए तैयार नहीं थे लेकिन नीरज पांडे के आग्रह और भरोसा दिलाये जाने के बाद धोनी ने पर्दे पर उनकी इस स्टोरी को दिखाने की परमिशन दे दी।

धोनी का रोल प्ले कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत

मालूम हो कि फिल्म में धोनी की प्रेमिका का रोल दिशा पाटनी निभायेंगी, फिल्म में धोनी का रोल प्ले कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत।

Story first published: Wednesday, July 13, 2016, 14:17 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+