Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए कैप्टन कूल यानी धोनी विकेट के पीछे क्या चिल्लाते हैं?

हेमिल्टन| हेमिल्टन में भारत ने जीत का पंजा मार दिया है जिसके लिए चारों ओर टीम इंडिया की तारीफें हो रही हैं लेकिन इस जीत का आधे से ज्यादा का श्रेय जाता है टीम के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी को, जिनके बारे में इस समय काफी कुछ अच्छी बातें कही जा रही हैं।

धोनी को लोग काफी स्टाइलिश प्लेयर कहते हैं उनके एक स्टाइल का खुलासा आज हम आपसे करने जा रहे हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि मैच के दौरान विकेट के पीछे खड़े होकर धोनी का मुंह चलता रहता है, अक्सर लोगों को उत्सुकता रहती है कि आखिर धोनी विकेट के पीछे से चिल्लाते क्या रहते है तो सुनिए धोनी विकेट के पीछे खड़े होकर अपनी टीम के सदस्यों की फिल्डिंग और बॉलिंग पर नजर रखते हैं।

उनकी नजर मैदान के चारों ओर रहती हैं, जहां से वो प्लेयर्स को पोजिशन समझाते रहते हैं। आयरलैंड के मैच के दौरान धोनी की बातें स्टंप पर लगे माइक में रिकार्ड हो गईं, जिससे पता चला कैप्टन कूल चिल्लाते क्या रहते हैं?

-मंगलवार को खेले गये मैच के दौरान धोनी ने कहा डोंट वरी.. मारने दो मारने दो आगे से।
-शमी.. दम लगाकर फेंक... आराम से।
-अबे रायडू.. जाग के।
-कोहली.. पकड़ पकड़़..
-रैना.. बी अलर्ट.. इस शॉट तेरी ओर ही होगा।
-बहुत अच्छे...धवन...शाबाश..।

यहां आपको यह भी बताते चले कि आईसीसी विश्व कप-2015 के ग्रुप-बी में मंगलवार को आयरलैंड पर मिली आठ विकेट की जीत के साथ ही भारतीय कप्तान महेंद्र धोनी एक और उपलब्धि अपने नाम करने में कामयाब रहे। धोनी एकदिवसीय प्रारूप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+