मुंबई| वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अचानक से अपनी जीवनी पर बनने वाली फिल्म 'एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' के सेट पर पहुंचे।
फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर धोनी के पिता का किरदार निभा रहे हैं तो धोनी का किरदार प्ले कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत। अनुपम खेर ने ट्विटर पर ऑन स्क्रीन धोनी सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।
Lara, our camera attendant was happiest 2 meet @msdhoni on d sets of biopic on his life. @itsSSR is equally happy.:) pic.twitter.com/hGYXhFe7Da
— Anupam Kher (@AnupamPkher) December 14, 2015 मालूम हो कि धोनी पर फिल्म निर्देशक नीरज पांडे बना रहे हैं। खबर है कि धोनी की जीवनी पर बन रही फिल्म के लिए कैप्टन कूल ने डायरेक्टर नीरज पांडे से 80 करोड़ मांगे हैं, जो कि काफी बड़ी रकम है, हालांकि नीरज पांडे ने उन्हें अभी केवल 20 करोड़ दिये हैं और उनसे कहा है कि उन्हें फिल्म के मुनाफे से शेयर दिये जायेंगे, फिलहाल इस बात पर धोनी या नीरज में से किसी ने भी टिप्पणी नहीं की है।