For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: आर्मी मैन की तरह पद्म भूषण लेने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, तस्वीरें दिल जीत लेंगी

MS Dhoni walked like an army man to receive Padma Bhushan, Sakshi gets Emotional | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बिलियर्ड्स प्लेयर पंकज आडवाणी सहित कई हस्तियों को पद्म सम्मानों से सम्मानित किया। हालांकि वैसे तो राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला ये कार्यक्रम ही अपने आप में बेहद खास होता है लेकिन इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने सभी दिल जीत लिया।

आर्मी मैन की तरह राष्ट्रपति के पास पहुंचे धोनी

आर्मी मैन की तरह राष्ट्रपति के पास पहुंचे धोनी

दरअसल धोनी ने सेना की वर्दी में राष्ट्रपति से ये सम्मान हासिल किया। यही नहीं धोनी राष्ट्रपति के पास चलकर भी आर्मी मैन की तरह ही गए थे। धौनी का अंदाज भी निराला था। वह मार्च करते हुए राष्ट्रपति के सामने पहुंचे। उनको सलामी दी और पुरस्कार ग्रहण किया। फिर कदमताल करते हुए लौटे।

पत्नी साक्षी की मौजूदगी में लिया सम्मान

पत्नी साक्षी की मौजूदगी में लिया सम्मान

जिस वक्त धोनी सम्मान ले रहे थे, उनकी पत्नी साक्षी भी वहां मौजूद थीं। जब धोनी अवॉर्ड ले रहे थे तब साक्षी तालियां बजा रही हैं। कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में धोनी ने अवॉर्ड लिया।

बजती रहीं तालियां

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्ण भूषण लेने और उसके बाद अपनी सीट पर पहुंचने तक हॉल तालियों से गूंजता रहा। तालियां बजानेवालों में उनकी पत्नी साक्षी भी शामिल थीं।

लेफ्टिनेंट कर्नल हैं माही

लेफ्टिनेंट कर्नल हैं माही

धोनी ने लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यह सम्मान हासिल किया। 37 साल के धोनी को प्रादेशिक सेना की ओर से मानद लेफ्टिनेंट कर्नल से नवाजा गया है और वह इसी सैन्य ड्रेस में सम्मान लेने पहुंचे।

बेहद खास बन गया है धोनी के लिए 2 अप्रैल

बेहद खास बन गया है धोनी के लिए 2 अप्रैल

याद होगा 2 अप्रैल 2011 को धोनी ने छक्का लगाकर टीम को दूसरा आईसीसी वर्ल्ड कप जिताया था। भारत ने 28 साल बाद वह वर्ल्ड कप हासिल किया था। माही ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में नुवान कुलासेकारा की गेंद पर छक्का लगाकर देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का सपना पूरा किया था। और अब उसी दिन पर धोनी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

कई बड़े सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं माही

कई बड़े सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं माही

धोनी को इससे पहले भी कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। 2008 में धोनी को आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला था। 2009 में भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दिया गया था। 2009 में ही धोनी को भारत के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्म श्री दिया गया था।

ये सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय

ये सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय

37 वर्षीय धोनी कपिल देव के बाद पद्भ भूषण सम्मान पाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं।

बेहद खुश हैं धोनी के फैंस

बेहद खुश हैं धोनी के फैंस

धोनी के फैंस भी अपने प्यारे कैप्टन कूल की इस खुशी में पूरे उत्साह के साथ शामिल हैं। इसका सबूत है सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ होने वाले पोस्ट, हैशटैग्स और धोनी की चौतरफा चर्चा।

प्रधानमंत्री मोदी से मिले माही-साक्षी

प्रधानमंत्री मोदी से मिले माही-साक्षी

पद्म भूषण सम्मान लेने के दौरान धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ प्रधानमंत्री मोदी से भी मिले।

Story first published: Tuesday, April 3, 2018, 8:54 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+