For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: इस खिलाड़ी को हर कीमत पर टीम में रखना चाहते हैं धोनी, जानिए क्या है वजह?

नई दिल्ली। आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का वक्त नजदीक आ रहा है। ऐसे में हर टीम अपने-अपने हिसाब से प्लान तैयार करने में जुटी है। किस खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाए और किसे नहीं? ये सब टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा सिर दर्द बना हुआ है। हालांकि दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक खिलाड़ी को लेकर साफ कर दिया है कि वे इस खिलाड़ी को हर हाल में अपनी टीम में रखना चाहते हैं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं कि भारतीय टीम के धाकड़ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन की, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को किसी भी कीमत पर चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनाना चाहते हैं। धोनी ने कहा, "अश्विन शानदार खिलाड़ी हैं, चेन्नई में उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, एसे में हमारी कोशिश उन्हें एक बार फिर टीम में शामिल करने की होगी।"

धोनी ने आगे कहा- 'वह स्थानीय हैं और हम चाहते हैं कि स्थानीय खिलाड़ी टीम के साथ बना रहे। नीलामी में अश्विन हमारे लिए पहले विकल्प होंगे। हमें थोड़ा इंतजार करना होगा, हम पूरी कोशिश करेंगे कि वह चेन्नई टीम का हिस्सा हो।"

बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स दो साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी कर रही है। उसने आईपीएल रिटेंशन पॉलिसी के तहत तीन भारतीय खिलाड़ियों (एमएस धोनी, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा) को पहले ही रिटेन कर लिया है।

अब चेन्नई के पास राइट टू मैच का ऑप्शन बचा है लेकिन नियम के मुताबिक अधिकतम तीन भारतीय खिलाड़ियों और दो विदेशी खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकते हैं। इस लिहाज से चेन्नई को अश्विन को अपने साथ जोड़ने के लिए काफी रिस्क उठाना पड़ेगा। क्योंकि अश्विन की नीलामी होगी और नीलामी में जो टीम सबसे ज्यादा पैसा लगाएगी अश्विन उसी टीम के हो जाएंगे। हालांकि धोनी के बयान से साफ नजर आ रहा है कि चन्नई अश्विन को हर कीमत में अपने साथ जोड़ना चाहेंगी।

धोनी के मुताबिक, "हमारे पास दो राइट टू मैच विकल्प हैं लेकिन हम तीन भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर चुके हैं लिहाजा इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हमें उन्हें नीलामी में खरीदना होगा। इसके अलावा ब्रैंडन मैकुलम, फाफ डु प्लेसिस और ड्वेन ब्रावो जैसे टीम के पूर्व खिलाड़ियों पर भी हमारी नजरें होंगी।"

Story first published: Sunday, January 21, 2018, 9:57 [IST]
Other articles published on Jan 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+