मेलबर्न। टीम इंडिया की कप्तान धोनी की अगुवाई में हो रही लगातार हार के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से हारने के बाद उनपर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
सौरव गांगुली ने अश्विन, जडेजा सहित कई खिलाड़ियों पर उठाये सवाल
ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद धोनी से प्रेस कांफ्रेस में जब उनकी कप्तानी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी कप्तानी की समीक्षा के लिए जनहित याचिका दायर की जानी चाहिए। कप्तान धोनी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब मजाकिया लहजे में देते हुए कहा कि उनकी कप्तानी की समीक्षा केवल जनहतित याचिका के माध्यम के माध्यम से ही हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर मैं खुद से ही अपने प्रदर्शन की समीक्षा करता हूं तो यह हितों का टकराव होगा।
India's defeat in 3 matches unfortunate,bowling was not upto mark,Team management & selectors will discuss in detail-Anurag Thakur #IndvsAus
— ANI (@ANI_news) January 18, 2016 Not correct to raise questions on MS Dhoni looking at the performance in one series only- Anurag Thakur, BCCI Secy pic.twitter.com/XFRPxseFut
— ANI (@ANI_news) January 18, 2016 Video: जेम्स के कमेंट पर बोले विराट..तुम्हारी बहुत धुनाई की है, जाओ बॉल करो
धोनी ने कहा कि मैं जाउंगा तो मेरी जगह कोई और लेगा लेकिन उससे समस्या का समाधान नहीं होगा। इसके लिए हमें दिक्कतों के बारे में सोचना होगा और उसका समाधाना खोजना होगा। गेंदबाजों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हमें उनकी गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है उन्होंने इसकी वजह गेंदबाजों में अनुभव की कमी बताया। उन्होंने कहा कि इशांत शर्मा ने काफी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेली है लेकिन वह इस प्रारूप में नियमित नहीं है।
वहीं उमेश यादव पर उन्होंने कहा कि वह टीम के अंदर बाहर होता रहता है, इसके साथ ही कई खिलाड़ी इस सीरीज से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पर्दापण कर रहे हैं। वहीं हर तरफ से आलोचना का शिकार हो रहे धोनी के बचाव में बीसीसीआई सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर सामने आये हैं। उन्होंने कहा कि धोनी सफलतम कप्तानों में से एक हैं और उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने 2007 और 2011 में विश्वकप जीता है।