धोनी के खिलाफ जारी हुआ गैरजमानती वारंट, 25 को फरवरी को होना है पेश

अनंतपुर। टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब नयी मुसीबत में घिर गये हैं। धोनी के खिलाफ आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। एक मैगजीन के कवर पर धोनी की तस्वीर को विष्णु भगवान के रूप में दिखाये जाने के चलते उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

पांच ऐसे खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिला अपेक्षित सम्मान

वहीं धोनी को 25 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए भी कहा गया है। गौरतलब है कि धोनी मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया में है और वह यहां 12 जनवरी से 5 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेंगे। यह दौरान 31 जनवरी को खत्म होगा। आपको बता दें कि वर्ष 2013 के बिजनेस टुडे के अप्रैल एडिशन में धोनी की का चेहरा बतौर भगवान विष्णु के तौर पर दिखाय गया था। जिसके चलते उनके खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था।

शिकायत में कहा गया था कि धोनी को भगवान का अपमान नहीं करना चाहिए और ऐसा करने पर उनको इसके परिणाम के बारे में जानकारी होनी चाहिए थी। वहीं धोनी ने अपने जवाब में कहा था कि मुझे ऐसा करने के लिए किसी भी तरह का पैसा नहीं दिया गया था और ना ही मैंने इस फोटो के लिए पोज किया था। गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर माह में सुप्रीम कोर्ट ने धोनी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की याचिका को खारिज कर दिया था।

Story first published: Friday, January 8, 2016, 14:01 [IST]
Other articles published on Jan 8, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+