For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बांग्लादेश के T20 कप्तान महमुदुल्लाह ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, अब तक की यात्रा को बताया शानदार

नई दिल्लीः बांग्लादेश के T20I कप्तान महमुदुल्लाह रियाद ने बुधवार को 35 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। महमूदुल्लाह सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए ODI और T20I खेलना जारी रखेंगे। हाल में ही बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप में काफी खराब अभियान रहा था।

ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर खेल के सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास की घोषणा की। महमूदुल्लाह ने 50 टेस्ट में 2914 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 16 अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 2009 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और जुलाई 2021 में बांग्लादेश के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अपना आखिरी मैच खेला।

वास्तव में, महमुदुल्लाह को तब मैन ऑफ द मैच चुना गया क्योंकि उन्होंने 2021 में हरारे टेस्ट में नाबाद 150 रन बनाए थे जो टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर है।

महमुदुल्लाह ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा, "मैं आधिकारिक तौर पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। मुझे अपने डेब्यू और आखिरी टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। ऊपर वाले की कृपासे टेस्ट क्रिकेट में यह एक शानदार यात्रा रही है। मैं अपने परिवार, टीम के साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। कोच और बीसीबी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

महमूदुल्लाह ने कहा, "जिस प्रारूप का मैं इतने लंबे समय से हिस्सा रहा हूं, उसे छोड़ना आसान नहीं है। मैंने हमेशा ऊंचाई पर जाने के बारे में सोचा था और मेरा मानना ​​है कि यह मेरे टेस्ट करियर को खत्म करने का सही समय है।"

"मैं हमेशा मुझे प्रोत्साहित करने और मेरी क्षमता पर विश्वास करने के लिए अपने साथियों और सहयोगी स्टाफ का धन्यवाद करता हूं। बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना एक सम्मान और विशेषाधिकार रहा है और मैं कई यादों को संजो कर रखूंगा।"

बांग्लादेश शुक्रवार से चटगांव में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

Story first published: Thursday, November 25, 2021, 7:38 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+