Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शाहबाज नदीम ने पूछा- मेरा प्रदर्शन कैसा रहा धोनी भाई, तो मिला यह जवाब

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने जीत हासिल कर 3-0 से सीरीज पर कब्जा किया था। इस मैच के दाैरान विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी भी ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के साथ नजर आए। टीम की जीत से धोनी बेहद खुश दिखे। हालांकि दर्शक उन्हें नहीं देख पाए, लेकिन मैच के बाद वायरल हुई तस्वीरों के जरिए साफ हुआ कि धोनी भी मैच के दाैरान माैजूद थे। एक तस्वीर स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम के साथ भी वायरल हुई जिसमें धोनी शाहबाज को कुछ समझाते नजर आए। धोनी ने उन्हें क्या समझाया, इसका खुलासा शाहबाज ने खुद टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए किया।

नदीम ने कहा कि यह सिर्फ एक सामान्य बातचीत थी, जिसमें उन्होंने धोनी से अपने प्रदर्शन को नंबर देने के लिए कहा ‌था। नदीम ने कहा कि मैच के बाद वह धोनी से मिले थे। नदीम ने कहा, 'मैं उनसे मैच के बाद मिला और पूछा कि माही भाई मैंने कैसा किया?' इसपर उन्होंने कहा शाहबाज, अब तुम परिपक्व हो गए हो। मैं तुम्हें गेंदबाजी करते हुए देख रहा था। तुम्हारी गेंदबाजी में अब परिपक्वता दिख रही है।" यह घरेलू क्रिकेट का तुम्हारा अनुभव है। बस ज्यादा प्रयोग मत करो और जैसे खेलते हो वैसे ही खेलो। तुम्हारा सफर अब शुरू हुआ है, शाहबाज। 30 साल के इस स्पिनर ने अपने पर्दापण टेस्ट मैच में टेंबा बावूमा, एनरिच नॉर्तजे, थूनिस डी ब्रूयन और लुंगी एंगिडी को अपना‌ शिकार बनाया।

चौथे दिन का खेल शुरू होने के दो ओवर बाद ही साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी समाप्त हो गई. नदीम ने आखिरी के दो विकेट लेकर भारत को बड़ी जीत दिलाई। शाहबाज पिछले 15 सालों से देश के लिए खेलने का सपना संजोए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं और उनका यह सपना साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में पूरा हुआ। नदीम के लिए यह मैच काफी खास भी था, क्योंकि उन्होंने अपने घर में डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी से सराहना भी मिली, जो मैच के चौथे दिन स्टेडियम पहुंचे थे।

Story first published: Thursday, October 24, 2019, 14:26 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+