INDvsAUS: लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले पीटर सिडल के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच सिडनी में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और भारत के सामने 289 रन की चुनौती रखी है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पीटर हैंड्सकोंब (73) और उस्मान ख्वाजा (59) व शॉन मार्श (54) ने उपयोगी पारी खेली। इन बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 288 रन बनाए। इस दौरान मार्कस स्टोइनिस 47* और ग्लेन मैक्सवेल 11* रन बनाकर नाबाद लौटे।
मैच का परिणाम चाहे जो भी हो ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज पिटर सिडल के लिहाज से यह मैच काफी खास है। नौ साल बाद वापसी कर रहे इस खिलाड़ी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
बनाया ये रिकॉर्ड:
साल 2010 में पीटर सिडल ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया क तरफ से अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। 9 साल बाद और 169 वनडे के फासले के बाद पीटर सिडल टीम में स्थान बना पाए हैं। यह भी एक रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रैड हॉग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सिडल ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। साल 1996 में खेलने के बाद हॉग ने 2002 में मैदान पर वापसी की थी और उनके यह फासला 157 मैचों का था।
टिम पेन के नाम भी रिकॉर्ड: मौजूदा टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन भी इस मामले में ज्यादा पीछे नहीं हैं। उनके करियर में भी उतार चढ़ाव आए हैं। 2011 में वनडे मैच खेलने के बाद साल 2018 में उन्होंने वापसी की थी और इस दौरान उनके मैच खेलने का फासला 138 वनडे मैचों का था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
