लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच 20 जुलाई को मेजर क्रिकेट लीग 2023 के एक मैच के दौरान एक छोटे क्रिकेट फैन को क्रिकेट गेंद से चोट लग गई।
जिस बल्लेबाज ने यह हिट किया, वह थे आंद्रे रसेल; जो बहुत भयंकर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। यह घटना मोरिसविल के चर्च स्ट्रीट पार्क में हुई थी और इस रोमांचक खेल में फ्रीडम टीम ने छह विकेटों से जीत दर्ज की। (Image- LAKR)
टीम भले ही हाल गई, पर मैच में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए स्टार आल-राउंडर आंद्रे रसेल ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 37 गेंदों में 70 रन की पारी खेली और इसमें छह चौकों और छह छक्कों की बौछार की। उनमें से एक छक्का, वेस्टइंडीज टीम के साथी गेंदबाज अकील होसेन के ऊपर तेजी से मारा गया, और वह 86 मीटर दूरी करता हुआ लॉन्ग-ऑफ बाउंड्री को पार कर गया।
दुर्भाग्यवश, इसी शॉट के कारण एक युवा फैन को सिर पर चोट लग गई। मैच के बाद, बच्चे को सिर पर बर्फ रखकर सिकाई करते हुए देखा गया। रसेल ने स्पोर्ट्समैनशिप दिखाते हुए युवा प्रशंसक के पास जाकर उसके हालचाल पूछे और गले से लगाया। न केवल गले लगाया, बल्कि कुछ साइन की हुई चीजों को भेंट किया। रसेल ने उस छोटे से प्रशंसक को एक मजेदार सलाह भी दी, कि अगली बार जब वह बल्लेबाजी करेंगे तो फैन गेंद पर ध्यान दे। जाहिर है रसेल हैं तो छक्के लगेंगे हीं!
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल से पहले युवा स्टार ने किया धोनी से मिली सलाह का खुलासा
इसकी वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं। नाइट राइडर्स की हार के बावजूद, रसेल का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। उनके साथी रिली रॉसोव ने 30 गेंदों में 41 रन की पारी खेली, जिससे नाइट राइडर्स को 68-4 की दबाव भरी स्थिति से उबार कर 20 ओवर में 175-7 के टोटल को बनाने में मदद की। हालांकि, वाशिंगटन फ्रीडम ने सिर्फ 18.1 ओवर में लक्ष्य को पूरा कर दिया। उनके ओपनर मैथ्यू शॉर्ट और एंड्रिस गोस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
Dre Russ made sure to check on the kid who took a blow to his head from one of his sixes in Morrisville 💜
— Los Angeles Knight Riders (@LA_KnightRiders) July 22, 2023
We’re glad the impact wasn’t too bad, and the li’l champ left with a smile and some mementos for a lifetime.#LAKR #LosAngeles #WeAreLAKR #MLC23 #AndreRussell @Russell12A… pic.twitter.com/EtLO5z2avx
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच का मैच रसेल द्वारा दिखाए गए दिल छूने वाली स्पोर्ट्समैनशिप के लिए भी छाप छोड़ गया।